रक्षकों के नाम राखी!!LiGHT Sindri ने पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को बांधी राखी…

रक्षाबंधन के अवसर पर LiGHT Sindri, गोपाली यूथ वेलफेयर सोसाइटी (GYWS) द्वारा संचालित संस्था, ने ‘रक्षा: A Bond of Gratitude’ अभियान के तहत स्थानीय पुलिसकर्मियों, सुरक्षा बलों और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया।

इस दौरान संस्था के सदस्यों ने गौशाला पुलिस स्टेशन और BIT Sindri के सुरक्षा केंद्रों का दौरा किया। टीम ने पुलिसकर्मियों और सुरक्षा कर्मियों को राखी बांधकर समाज की सुरक्षा में उनके निरंतर योगदान, सेवा और समर्पण के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने सुरक्षा कर्मियों से बातचीत भी की और उनके प्रति सम्मान, विश्वास और अपनापन व्यक्त किया। इस पहल के जरिए समाज की सुरक्षा में दिन-रात तैनात रक्षकों के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में शशि कुमार, लक्की कुमार, रूबी शर्मा, कैलाश गोस्वामी, तन्नू कुमारी, गौतम कुमार और अंजलि कुमारी सहित LiGHT Sindri के एसोसिएट सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन और नेतृत्व इन्हीं सदस्यों के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में किया गया।
पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने इस पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया। आयोजकों ने कहा कि रक्षाबंधन सुरक्षा, विश्वास और आपसी जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का पर्व है। इसी भावना के साथ समाज की सुरक्षा और कल्याण के लिए लगातार कार्य करने वाले रक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया।


