Railway News: लिंक रेक की देरी से तीन ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव

चक्रधरपुर लिंक रेक समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण रेलवे ने रविवार को तीन प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। रेल प्रशासन ने बताया कि यह बदलाव अस्थायी है और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई समय-सारिणी जारी की गई है।
संशोधित समय के अनुसार बीबीएन-हावड़ा एक्सप्रेस, राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस और हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित समय से अलग समय पर चलेंगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का नया समय आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे के अन्य सूचना माध्यमों से जरूर जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

