10 08 2025 rahul gandhi 13 24009086

राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ पर वार, वेबसाइट और मिस्ड कॉल से शुरू किया अभियान…

खबर को शेयर करें
10 08 2025 rahul gandhi 13 24009086

Azad Reporter desk: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर चुनाव आयोग को घेरते हुए नया अभियान शुरू किया है। उन्होंने votechori.in/ecdemand नाम की एक वेबसाइट लॉन्च की है जहां लोग इस अभियान से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा 9650003420 पर मिस्ड कॉल देकर भी समर्थन दर्ज कराया जा सकता है।

राहुल गांधी का कहना है कि वोट चोरी, ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर सीधा हमला है। उन्होंने चुनाव आयोग से डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करने की मांग की है ताकि जनता और राजनीतिक दल उसका खुद ऑडिट कर सकें।

हाल ही में राहुल गांधी ने एक प्रेजेंटेशन के जरिए वोटर लिस्ट में कथित धांधली के सबूत पेश किए थे। इस पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए उनसे शपथ पत्र देने या देश से माफी मांगने को कहा है।

राहुल गांधी का कहना है कि यह लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए है।