पोटका: कोवाली थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की घटना के 24 घंटे के अंदर ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, हल्दीपोखर के ओडिशा रोड से एक स्कूटी चोरी हो गई थी। इसके बाद स्कूटी मालिक ने कोवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली और बागबेड़ा के रहने वाले राज राव और सोहेल अहमद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


