1E1DC017 C679 42EE 9001 A1AD976AFE82

पोटका: झामुमो के वरिष्ठ नेता जितराय मुर्मू का निधन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब

खबर को शेयर करें
1E1DC017 C679 42EE 9001 A1AD976AFE82

पोटका प्रखंड के वरिष्ठ झामुमो नेता और झारखंड आंदोलनकारी जितराय मुर्मू का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। गुरुवार रात जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

शुक्रवार को उनके पैतृक गांव दामुडीह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, समर्थक और झामुमो कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

पोटका विधायक संजीव सरदार, झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन सहित कई नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा के दौरान पार्टी नेताओं ने उन्हें झामुमो का झंडा ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

जितराय मुर्मू अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे संगठन के लिए बड़ी क्षति बताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।