IMG 9122

रांची: झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के समर्थन पर बातचीत की गई।

खबर को शेयर करें
IMG 9122

कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से अपील की कि महागठबंधन पूरी एकजुटता के साथ चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करे। इस दौरान चुनावी रणनीति और जीत सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेताओं को भरोसा दिलाया कि झामुमो कांग्रेस उम्मीदवार के साथ मजबूती से खड़ी है। बैठक के बाद महागठबंधन की एकजुटता का संदेश सामने आया और राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को लेकर नेताओं ने विश्वास जताया।