JHARKHAND : श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में 11वीं के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित छात्रों को विद्यालय की सुविधाओं और उपलब्धियों से कराया गया अवगत

JAMSHEDPUR : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह उप-प्रधानाचार्य श्वेता गुहा राय शिक्षक-शिक्षिकाएं अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति के साथ हुई। इसके बाद प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों आधुनिक सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि विद्यालय सभी आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित है और यहां अनुभवी एवं कुशल शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यालय प्रबंधन उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका सुजाता कुमारी ने सभी अतिथियों अभिभावकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

