1000271323

OnePlus और Realme यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका भविष्य के स्मार्टफोन्स में नहीं मिलेगा अपना अलग यूजर इंटरफेस

खबर को शेयर करें
1000271323


NEW DELHI : OnePlus और Realme स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले समय में दोनों कंपनियां अपने अलग-अलग यूजर इंटरफेस OxygenOS और Realme UI को बंद कर सकती हैं। इसकी जगह भविष्य के स्मार्टफोन्स में Oppo का ColorOS दिया जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार यह बदलाव Oppo की नई बिजनेस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। कुछ समय पहले Oppo ने अपने स्मार्टफोन कारोबार में बड़े स्तर पर बदलाव किए थे। इसी दौरान Realme को Oppo का सब-ब्रांड बनाए जाने OnePlus के एक्सक्लूसिव स्टोर्स बंद करने और दोनों कंपनियों के संचालन में कई बदलाव देखने को मिले थे।

बताया जा रहा है कि तीन अलग-अलग एंड्रॉयड स्किन—ColorOS OxygenOS और Realme UI—को विकसित और बनाए रखने में काफी लागत और संसाधन खर्च होते हैं। ऐसे में कंपनी भविष्य में एक ही प्लेटफॉर्म पर फोकस करना चाहती है जिससे रिसर्च डेवलपमेंट और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की लागत कम हो सके।

हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जिन यूजर्स के पास पहले से OnePlus या Realme के स्मार्टफोन हैं उनके डिवाइस में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यह बदलाव केवल भविष्य में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स में देखने को मिल सकता है।

OnePlus भारत और चीन जैसे बड़े बाजारों पर अपना फोकस बढ़ा रहा है, जबकि Realme चीन में अपने कारोबार को सीमित कर विदेशी बाजारों पर ज्यादा ध्यान देने की तैयारी में है। इससे पहले भारत में OnePlus की आफ्टर-सेल्स सर्विस को भी Oppo के सर्विस नेटवर्क के साथ जोड़ा जा चुका है।

हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक OxygenOS और Realme UI को पूरी तरह बंद करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में यूजर्स को फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना होगा।