1000245489

फिर एक बार सड़क में बने गड्ढों ने किया घायल!! कांड्रा में गड्ढों की वजह से बाइक सवार गिरा…

खबर को शेयर करें
1000245489

Jharkhand: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम कलिया ढाबा के पास सड़क पर बने गड्ढों के कारण एक बाइक सवार गिरकर घायल हो गया।

घायल का नाम शशोधर कुमार है जो फिलहाल बीरबांस में रहते हैं। घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत उन्हें सड़क से हटाया और एंबुलेंस व कांड्रा थाना पुलिस को सूचना दी।

शशोधर को एंबुलेंस से जमशेदपुर के अस्पताल भेजा गया।

रास्तों पर गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं जो लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है।