जमशेदपुर में पहली बार नाइट रन का आयोजन, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा…

Jamshedpur news: जमशेदपुर में पहली बार नाइट रन का आयोजन किया गया। इस खास आयोजन की शुरुआत शनिवार रात 11 बजे J.R.D. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सामने से हुई और दौड़ इसी मैदान में समाप्त हुई। इस नाइट रन का आयोजन ‘एक्टिव फॉरएवर’ और एक स्टार्टअप की ओर से किया गया था।
इस रन का थीम ‘Glow Together, Go Together’ रखा गया था। दौड़ में कुल 320 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमें महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को खास बना दिया।
दौड़ को दो, पांच और दस किलोमीटर की तीन श्रेणियों में बांटा गया था जिसे सभी धावकों ने उत्साह के साथ पूरा किया। इस दौड़ में 10 साल के बच्चों से लेकर 60 साल तक के बुजुर्गों ने भी भाग लिया।
प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से सर्टिफिकेट और ‘प्राउड फिटनेस’ मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने इस पहल को लोगों में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

