IMG 1149

Bihar News: छपरा में एनआईए की छापेमारी, कई घंटे तक चली पूछताछ

खबर को शेयर करें
IMG 1149

बिहार के छपरा जिले में एनआईए ने एक युवक के घर छापेमारी कर कई घंटों तक पूछताछ की। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।

जांच टीम ने युवक के मोबाइल और लैपटॉप को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक का संबंध कंबोडिया में काम करने से रहा है, हालांकि जांच एजेंसियों ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

छापेमारी पूरी होने तक पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में रखा गया। कार्रवाई के बाद भी एनआईए और स्थानीय पुलिस ने मामले को लेकर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया है। फिलहाल जांच जारी है।