पूर्वी सिंहभूम में नव नियुक्त SSP पीयूष पाण्डेय ने साकची कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, कार्यप्रणाली और दक्षता पर दिया जोर…

खबर को शेयर करें
1000192882

Jamshedpur news: हाल ही में पदस्थापित हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पाण्डेय ने गुरुवार नगर पुलिस अधीक्षक के साथ साकची स्थित कंपोजिट कंट्रोल रूम डायल 100 और डायल 112 आपातकालीन सेवा केंद्रों का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य इन आपातकालीन तंत्रों की वर्तमान कार्यप्रणाली की समीक्षा करना उनकी दक्षता का मूल्यांकन करना तथा आवश्यक सुधारों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना था।

निरीक्षण के दौरान SSP पाण्डेय ने कंट्रोल रूम के कॉल रिस्पॉन्स टाइम डेटा रिकॉर्डिंग प्रणाली और पुलिस बल की तुरंत कार्रवाई क्षमताओं का गहन अध्ययन किया। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मियों और ऑपरेटरों से संवाद स्थापित कर उनकी कार्यशैली सामने आने वाली चुनौतियों तथा उपलब्ध संसाधनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

पाण्डेय ने कहा कि आपातकालीन सेवा केंद्रों की प्रभावी कार्यप्रणाली से ही जनता को समय पर राहत मिल सकती है इसलिए इन केंद्रों की निरंतर समीक्षा और सुधार आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तुरंत और प्रभावी सेवा सुनिश्चित करने हेतु हर संभव प्रयास करें और तकनीकी सुधारों को भी प्राथमिकता दें।