NEET UG 2025 काउंसिलिंग स्थगित: एमसीसी जल्द जारी करेगा नया शेड्यूल, छात्र रहें अपडेटेड…

Azad Reporter desk: NEET UG 2025 में भाग ले रहे मेडिकल छात्रों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (MCC) ने राउंड-1 काउंसिलिंग की च्वाइस फिलिंग और च्वाइस लॉकिंग प्रक्रिया को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। इस संबंध में जानकारी एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर साझा की गई है।
MCC ने बताया है कि काउंसिलिंग के लिए नया शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। ऐसे में छात्रों से अनुरोध है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें और किसी भी अपडेट पर नजर बनाए रखें।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छात्रों को 4 से 5 अगस्त 2025 तक च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग करनी थी। इसके बाद 6 अगस्त को रिजल्ट जारी किया जाना था और 7 से 11 अगस्त तक छात्रों को अलॉटेड संस्थानों में रिपोर्ट करना था। लेकिन अब पूरी प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।
काउंसिलिंग के जरूरी दस्तावेज:
नीट यूजी काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
•नीट स्कोरकार्ड
•नीट एडमिट कार्ड
•10वीं और 12वीं के प्रमाण पत्र व मार्कशीट
•आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट (ID प्रूफ)
•8 पासपोर्ट साइज फोटो
•प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
•जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
•निवास प्रमाण पत्र
•दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
एमसीसी की ओर से आयोजित इस काउंसिलिंग प्रक्रिया के तहत ऑल इंडिया कोटा (AIQ), डीम्ड यूनिवर्सिटी, और सेंटरल यूनिवर्सिटी की MBBS, BDS, और B.Sc (Nursing) सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
पहले ये था पूरा शेड्यूल:
एमसीसी द्वारा जारी पुरानी समयसारणी के मुताबिक नीट यूजी 2025 काउंसिलिंग 4 चरणों में आयोजित की जानी थी:
•पहला चरण: 21 जुलाई – 11 अगस्त
•दूसरा चरण: 12 अगस्त – 1 सितंबर
•तीसरा चरण: 3 सितंबर – 21 सितंबर
•स्ट्रे वैकेंसी राउंड: 22 सितंबर – 27 सितंबर
अब इन सभी चरणों की नई तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी।
छात्रों के लिए सलाह:
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे घबराएं नहीं और नियमित रूप से mcc.nic.in पर नजर बनाए रखें। जैसे ही नया शेड्यूल जारी होगा काउंसिलिंग प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी जाएगी।

