IMG 0125

2025-26 की PAR जमा करने की समय-सीमा बढ़ी, अधिकारियों को मिला अतिरिक्त समय

खबर को शेयर करें
IMG 0125

केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को राहत देते हुए वर्ष 2025-26 की परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट (PAR) जमा करने की समय-सीमा बढ़ा दी है। इस फैसले से आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट तैयार करने और जमा करने के लिए पहले से अधिक समय मिलेगा।

विभाग के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया को बिना जल्दबाजी और पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा करने के लिए यह फैसला लिया गया है। रिपोर्ट तैयार करने, उसकी समीक्षा करने और अंतिम मंजूरी देने वाले सभी अधिकारियों को भी अतिरिक्त समय दिया गया है, ताकि पूरी प्रक्रिया सही तरीके से पूरी हो सके।

नई समय-सीमा के अनुसार अधिकारी 31 जुलाई तक अपना स्व-मूल्यांकन जमा कर सकेंगे। इसके बाद रिपोर्टिंग अधिकारी 15 सितंबर तक मूल्यांकन करेंगे, समीक्षा अधिकारी 15 नवंबर तक अपनी समीक्षा पूरी करेंगे और अंतिम मंजूरी 31 दिसंबर तक दी जाएगी।

हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह छूट केवल इस वर्ष के लिए दी गई है। तय समय-सीमा समाप्त होने के बाद इस PAR में किसी भी तरह का बदलाव या नई टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी।