1000208005

ISS की ओर उड़ान भरते ही नम हुईं मां की आंखें, राकेश शर्मा के बाद एक और भारतीय की अंतरिक्ष में छलांग…

खबर को शेयर करें
1000208005

Azad Reporter desk:भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले शुभांशु शुक्ला ने अमेरिका के Axiom-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष की उड़ान भरी है। शुभांशु के साथ तीन और अंतरिक्ष यात्री भी इस मिशन में शामिल हैं। यह मिशन SpaceX के फाल्कन-9 रॉकेट से फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया। रॉकेट की लॉन्चिंग पूरी तरह से सफल रही।

1000208010

इस मिशन के तहत शुभांशु शुक्ला लगभग 28 घंटे की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर गुरुवार 26 जून को शाम 4:30 बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर पहुंचेंगे। यह भारत के लिए ऐतिहासिक पल होगा क्योंकि पहली बार कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS तक पहुंचेगा।

शुभांशु शुक्ला राकेश शर्मा के बाद ऐसे दूसरे भारतीय नागरिक होंगे जो अंतरिक्ष में पहुंचने में सफल हुए हैं। राकेश शर्मा ने 1984 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरिक्ष की यात्रा की थी।

शुभांशु की इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। जैसे ही रॉकेट लॉन्च हुआ टीवी पर नजरें टिकाए उनके माता-पिता और परिजनों की आंखों में आंसू आ गए। शुभांशु की यह कामयाबी पूरे देश के लिए प्रेरणा बन गई है।