1000205206

झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 22 जुलाई से, पेश होंगे कई अहम विधेयक…

खबर को शेयर करें
1000205206

Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जो 27 जुलाई तक चलेगा। इस बार सत्र छोटा होगा लेकिन कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पेश करने की तैयारी है। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट भी इस दौरान पेश किया जाएगा।

इन विधेयकों पर टिकी हैं सबकी नजरें

1. विश्वविद्यालय विधेयक – उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा तैयार इस विधेयक के पारित होने के बाद विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति का रास्ता साफ होगा। इससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

2. आदिवासी भूमि सुरक्षा विधेयक – आदिवासी भूमि के गैरकानूनी हस्तांतरण पर रोक लगाने के लिए सख्त प्रावधान लाए जाएंगे जिससे आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा की जा सके।

3. खनन और पर्यावरण संरक्षण विधेयक – इस विधेयक के जरिए खनन से हो रहे पर्यावरणीय नुकसान को कम करने और स्थानीय समुदायों के पुनर्वास की नीति को मजबूत किया जाएगा।

4. झारखंड पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2025 – यह विधेयक ग्राम पंचायतों को अधिक अधिकार देगा, जिससे ग्रामीण विकास को गति मिलेगी।

5. साइबर अपराध निवारण विधेयक – राज्य में बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए सख्त दंडात्मक प्रावधान और जागरूकता अभियान इस विधेयक का हिस्सा होंगे।

इसके अलावा कुछ अध्यादेशों को विधेयक के रूप में पारित किए जाने की भी संभावना है।

सरकार के लिए महत्वपूर्ण होगा सत्रयह मॉनसून सत्र हेमंत सोरेन सरकार के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण होगा। चूंकि सत्र की अवधि सीमित है ऐसे में समय का प्रबंधन करना एक बड़ी चुनौती रहेगा।

विधानसभा सचिवालय और विभागीय स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं ताकि सत्र के दौरान सभी प्रमुख विधेयक प्रस्तुत किए जा सकें और जरूरी चर्चा हो सके।