IMG 8754

मेदिनीनगर : शहादत दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि

खबर को शेयर करें
IMG 8754

भगवान बिरसा मुंडा के 126वें शहादत दिवस पर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के अत्याचार और शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके साहस और बलिदान को आज भी लोग सम्मान के साथ याद करते हैं।

सभा में कहा गया कि बिरसा मुंडा का सपना एक ऐसे समाज का था, जहां सभी को बराबरी का अधिकार और सम्मान मिले। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज को बेहतर बनाया जा सकता है।

इस मौके पर कई लोगों ने अपने विचार रखे और बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।