अगस्त में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, टाटानगर होकर सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें, रेलवे ने जारी किया पूरा शेड्यूल…

Jharkhand : झारखंड के यात्रियों के लिए एक बार फिर से परेशानी का समय आने वाला है। अगस्त महीने में कई प्रमुख ट्रेनें रद्द की जाएंगी जिससे हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित होंगी। रेलवे ने यह फैसला ट्रैक की मरम्मत और नई लाइनों के निर्माण के कारण लिया है।
रेलवे के अनुसार छत्तीसगढ़ के किरोड़ीमलनगर स्टेशन के पास चौथी रेल लाइन और उत्तर प्रदेश के मथुरा स्टेशन के पास तीसरी लाइन जोड़ने का काम चल रहा है। इस वजह से रेलवे को कुछ दिनों के लिए लाइन ब्लॉक करना पड़ा है। इसी कारण टाटानगर होकर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
टाटानगर होकर चलने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द:
•टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 23 से 26 अगस्त तक रद्द
•संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस: 23 और 25 अगस्त को रद्द
•हावड़ा-मुंबई ट्रेनें: 22 और 24 अगस्त को रद्द
•उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस: 23 और 24 अगस्त को रद्द
•पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस: 27 और 29 अगस्त को रद्द
•शालीमार-मुंबई एक्सप्रेस: 23, 25, 26, 27 और 28 अगस्त को रद्द
ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस भी रहेगी रद्द: मथुरा के पास लाइन ब्लॉक का असर उत्तर भारत की ट्रेनों पर भी पड़ा है।
•ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस: 1 और 2 अगस्त को रद्द
•पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 31 जुलाई को रद्द
चक्रधरपुर मंडल में भी ट्रैक ब्लॉक: लोटापहाड़ स्टेशन के पास 9 से 25 अगस्त तक ट्रैक ब्लॉक रहेगा।
•टाटानगर-राउरकेला मेमू: 9, 12, 16, 19 और 23 अगस्त को रद्द
•टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस: 9, 12, 16, 19, 23 और 26 अगस्त को रद्द
इन ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर:
•हटिया-टाटा एक्सप्रेस
•हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस
•टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस
•टाटा-राउरकेला मेमू
•बरकाकाना-टाटा मेमू
•आसनसोल-टाटा मेमू
इनका संचालन 26 जुलाई 29 जुलाई और 2 अगस्त को दोनों दिशाओं में रद्द रहेगा।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें। साथ ही वैकल्पिक साधनों जैसे बस या निजी वाहन की तैयारी रखें ताकि सफर में परेशानी न हो।

