1000263444

भारत के खिलाफ मैच में बड़ी चूक, अफगान कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को ICC की फटकार; मिला डिमेरिट पॉइंट

खबर को शेयर करें
1000263444

Sports Desk : भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से हार झेलने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है और कड़ी फटकार के साथ एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया है।

चेन्नई में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच के दौरान शाहिदी पर पिच के डेंजर एरिया में बार-बार दौड़कर उसे नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा। ICC ने उन्हें कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.10.10 के तहत दोषी माना है जो बल्लेबाज द्वारा पिच को जानबूझकर या लापरवाही से नुकसान पहुंचाने से संबंधित है।

मैच के दौरान फील्ड अंपायर क्रिस गैफनी और रोहन पंडित ने शाहिदी को शुरुआती चरण में दो बार चेतावनी दी थी। इसके बावजूद वह कई मौकों पर पिच के डेंजर एरिया में दौड़ते रहे। 31वें ओवर में अंपायरों ने उन्हें आधिकारिक चेतावनी जारी की, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने 40वें ओवर में वही गलती दोहराई।

बार-बार नियमों का उल्लंघन करने पर अंपायरों ने भारत को पांच रन की पेनल्टी प्रदान की। इस घटना को ICC ने गंभीरता से लिया और शाहिदी के खिलाफ लेवल-1 का आरोप तय किया।

ICC के फैसले के तहत अफगान कप्तान के खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। हालांकि यह पहली बार है जब उन्हें इस तरह की सजा मिली है लेकिन भविष्य में इसी तरह की घटनाएं दोहराने पर उन्हें और कड़े दंड का सामना करना पड़ सकता है।