1000205584

झारखंड कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े फैसले : JSSC परीक्षा में बदलाव से लेकर नई सड़क, कॉलेज, NCC कैडेट्स को AC कोच यात्रा की मंजूरी तक कुल 26 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति…

खबर को शेयर करें
1000205584

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में राज्य हित से जुड़े 26 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन फैसलों में शिक्षा, बुनियादी ढांचा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, धर्मिक बोर्ड, प्रशासनिक सेवाएं और यातायात से जुड़े कई बड़े निर्णय शामिल हैं। सभी प्रस्तावों को सरल भाषा में नीचे बताया गया है—

1. JSSC स्नातक स्तर की परीक्षा अब दो चरणों (प्रीलिम्स और मेंस) में होगी यदि आवेदन 50 हजार से अधिक हों।

2. JSSC को वर्ष 2025-26 के लिए 31.50 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिले ताकि परीक्षाओं का सुचारू संचालन हो सके।

3. JSSC परीक्षा संचालन नियमावली 2015 में संशोधन को मंजूरी।

4. खूँटी में महिला कॉलेज के निर्माण के लिए 57.95 करोड़ और ईंचागढ़ (सरायकेला) में डिग्री कॉलेज के लिए 38.76 करोड़ रुपये की मंजूरी।

5. दुमका व पलामू में फार्मेसी संस्थानों हेतु 56 पदों के सृजन की स्वीकृति।

6. एनसीसी कैडेट अब AC 3 टायर में सफर कर सकेंगे शिविरों के लिए यात्रा भत्ता भी बढ़ाया गया।

7. एनसीसी अंशकालिक पदाधिकारियों को भी लाभ मिलेगा।

8. झारखंड दिवस पर अब ज्यादा पुलिसकर्मियों को पुरस्कार मिलेगा 21 को राज्यपाल पदक और 60 को सराहनीय सेवा सम्मान।

9. सम्मान प्रक्रिया में संशोधन को मंजूरी।

10. हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड को अब हर साल 3 करोड़ का अनुदान मिलेगा।

11. HIV/AIDS से जुड़ी नीति के तहत “लेजिस्लेटिव फोरम ऑन HIV-AIDS” के गठन को मंजूरी।

12. डॉ. गुरूचरण सिंह सलूजा को बर्खास्त रखने की स्वीकृति।

13. चिकित्सा परिषद नियमावली 2025 में संशोधन को स्वीकृति।14. अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े कई मामलों (सुमित कुमार सिंह, कुन्दन प्रसाद, अमित कुमार) में सेवा नियमितीकरण व लाभ की स्वीकृति।

15. योगेश्वर राम को पुराने वेतनमान में उन्नयन का लाभ दिया जाएगा।

16. रांची के अरगोड़ा से नया सराय तक 6.17 किमी लंबी सड़क का 4 लेन निर्माण हेतु 141.06 करोड़ की मंजूरी।

17. सिमडेगा से छत्तीसगढ़ सीमा तक 63.20 किमी सड़क के सुधार कार्य के लिए 38 करोड़ की स्वीकृति।

18. मनोहरपुर क्षेत्र में कोयल नदी पर नया पुल निर्माण हेतु 37.88 करोड़ की मंजूरी।

19. रांची में विवेकानंद स्कूल मोड़ से रिंग रोड तक 8.2 किमी सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, जिसमें सर्विस रोड, साइकिल ट्रैक, फुटपाथ, पुल और यूटिलिटी शिफ्टिंग शामिल इसके लिए 301.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति।

20. लातेहार में 25 किमी सड़क परियोजना (बरवाडीह-मंडल-भंडरिया) के लिए 114.99 करोड़ की स्वीकृति।

21. ताज होटल के निर्माण हेतु ग्राउंड कवरेज 25% से बढ़ाकर 40% और ऊंचाई सीमा 26 मीटर से बढ़ाकर 27 मीटर करने की अनुमति दी गई।

22. पे-मैट्रिक्स लेवल-9 से नीचे के पदाधिकारियों को मोबाइल फोन और रिचार्ज की अनुमति।

23. झारखंड भवन, नई दिल्ली के अधिकारियों/कर्मचारियों को यात्रा व्यय की 1.19 लाख रुपये की प्रतिपूर्ति की स्वीकृति।

24. राजकीय प्रारंभिक शिक्षक प्रोन्नति नियमावली 2025 को स्वीकृति।

25. राज्य आवास बोर्ड नियमावली 2025 में संशोधन को मंजूरी।

26. हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में लंबित मामलों को निपटाने और सेवा लाभ देने की मंजूरी।

इस कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय राज्य के शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, प्रशासन, सड़क निर्माण और सामाजिक क्षेत्रों में मजबूती लाने के साथ-साथ युवाओं और आम जनता को राहत देने वाले हैं। NCC कैडेट्स से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों तक इन निर्णयों का व्यापक असर होगा।