1000208836

नौकरी की तलाश है? JSSC में जूनियर ट्रांसलेटर के 13 पदों पर निकली भर्ती, 5 जुलाई से 4 अगस्त तक भरें फॉर्म…

खबर को शेयर करें
1000208836

Jharkhand: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड राजभाषा संवर्ग में 13 जूनियर ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 5 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

यह भर्ती प्रक्रिया पहले फरवरी 2023 में शुरू की गई थी लेकिन तकनीकी कारणों से फॉर्म लिंक जारी नहीं हो पाया था। अब JSSC ने नई तिथियों की घोषणा की है।

जरूरी तारीखें:
•ऑनलाइन आवेदन शुरू: 5 जुलाई 2025
•आवेदन की आखिरी तारीख: 4 अगस्त 2025
•फीस भुगतान की आखिरी तारीख: 6 अगस्त (मध्य रात्रि तक)
•फॉर्म में संशोधन की तारीखें: 9 अगस्त से 10 अगस्त तक

कुल पदों का विवरण (13 पद):
•अनारक्षित वर्ग (General): 6 पद
•अनुसूचित जनजाति (ST): 3 पद
•अनुसूचित जाति (SC): 1 पद
•अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 1 पद
•पिछड़ा वर्ग (BC): 1 पद
•आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 1 पद

उम्मीदवार के पास हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही डिग्री स्तर पर अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में हिंदी या अंग्रेजी होना जरूरी है।

यह भर्ती झारखंड जूनियर ट्रांसलेटर नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत की जाएगी जिसकी प्रक्रिया अब दोबारा शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।