IMG 9392

सरायकेला: चौका में शराब से भरा वाहन पलटा, लोगों में बोतलें लेने की होड़

खबर को शेयर करें
IMG 9392

सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में रविवार को शराब से भरा एक वाहन अचानक पलट गया। यह हादसा झाबरी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। वाहन धनबाद से जमशेदपुर जा रहा था।

हादसे में चालक सुरक्षित बच गया, लेकिन वाहन में रखी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। यह देखते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। कई लोग सड़क पर पड़ी शराब की बोतलें उठाकर ले जाने लगे। कुछ बोतलें टूट भी गईं।

चालक ने लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण कोई उसकी बात नहीं सुन रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया।

दुर्घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। बाद में पुलिस ने पलटे हुए वाहन को हटवाया और यातायात फिर से सामान्य कराया।

जानकारी के अनुसार, वाहन में करीब 4.5 लाख रुपये की शराब लदी हुई थी। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन पलट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।