1000209821

जान जाए पर सेल्फी न जाए, सेल्फी के चक्कर में छात्र डूबा डैम में, मौत!!

खबर को शेयर करें
1000209821

Jharkhand: झारखंड में सेल्फी और रील बनाने का शौक जानलेवा बनता जा रहा है। शुक्रवार को कोडरमा के तिलैया डैम में एक 17 वर्षीय छात्र सन्नी यादव की डूबने से मौत हो गई। सन्नी अपने दोस्तों के साथ डैम घूमने गया था और सेल्फी लेते समय नाव से गिर गया।

सन्नी कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी संजय यादव का बेटा था। वह अपने दो दोस्तों के साथ डैम घूमने गया था। तीनों एक खाली नाव पर सवार होकर डैम के अंदर गए। इसी दौरान सेल्फी लेने के दौरान नाव डगमगाई और सन्नी पानी में गिर गया। दोस्तों ने मदद के लिए शोर मचाया जिसके बाद नाविकों की मदद से एक घंटे की मशक्कत में सन्नी को बाहर निकाला गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह जून महीने में झारखंड में सेल्फी या रील बनाने के दौरान हुई चौथी मौत है। इससे पहले 19 जून को रांची के जोन्हा फॉल में दिल्ली पब्लिक स्कूल के संगीत शिक्षक माइकल घोष बह गए। वह झरने के ऊपरी हिस्से में सेल्फी ले रहे थे तभी संतुलन बिगड़ने से पानी में बह गए। अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

3 जून को हजारीबाग के घाघरा डैम में दो युवक आशीष पासवान और विशाल रविदास की मौत हो गई थी। दोनों ऊंचाई पर चढ़कर रील बना रहे थे इसी दौरान एक का पैर फिसला और दूसरा उसे बचाने गया। दोनों सौ फीट नीचे पानी में गिर गए और डूब गए।

झारखंड में सेल्फी का बढ़ता जुनून युवाओं की जान पर भारी पड़ रहा है।