1000241281 1

Latehar: पर्ची निकालने के बाद भी तीन महीने से राशन नहीं, ग्रामीणों ने डीलर का लाइसेंस रद्द करने की मांग की…

खबर को शेयर करें
1000241281 1

Jharkhand: लातेहार में मनिका प्रखंड के पगार गांव में जन वितरण प्रणाली (राशन) के डीलर सिकंदर सिंह पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि डीलर ने तीन महीने से अंगूठा लगवाकर पर्ची तो निकाली लेकिन अब तक राशन नहीं दिया।

इससे गरीब परिवारों को खाने-पीने में काफी दिक्कत हो रही है। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से डीलर का लाइसेंस रद्द करने और नए डीलर की नियुक्ति की मांग की है।

राशन नहीं मिलने की शिकायत करने वालों में जोगेंद्र सिंह, सिलवंती देवी, मुकेश लोहरा, नितेश लोहरा, अशोक सिंह, भुनेश्वर लोहरा, पानपति देवी, पुनीता देवी समेत कई ग्रामीण शामिल हैं।

इस मामले पर प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है। जांच के बाद सभी कार्डधारियों को राशन उपलब्ध कराया जाएगा और दोषी डीलर पर कार्रवाई होगी।

वहीं डीलर सिकंदर सिंह से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।