IMG 0884

Latehar News: सेल्फी लेते समय फिसला युवक, सुग्गा बांध फॉल में डूबने से मौत

खबर को शेयर करें
IMG 0884

जिले के प्रसिद्ध सुग्गा बांध फॉल में घूमने आए एक युवक की सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़वा निवासी आयुष तिवारी के रूप में हुई है, जो अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि आयुष फॉल के पास फोटो और सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में गिर गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।

हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान पानी में फंसे एक अन्य युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

आयुष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत की खबर से परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। अधिकारियों ने पर्यटकों से अपील की है कि झरनों और गहरे पानी वाले स्थानों पर सेल्फी लेने या जोखिम उठाने से बचें।