IMG 1987

Latehar News: ट्रैक्टर छोड़ने के नाम पर 70 हजार रुपये मांगने का आरोप, DIG से की गई शिकायत

खबर को शेयर करें
IMG 1987

जिले के मनिका थाना प्रभारी पर जब्त ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 70 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) से करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शिकायत में दावा किया गया है कि रुपये नहीं देने पर ट्रैक्टर नहीं छोड़ा गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और जांच की संभावना जताई जा रही है।

फिलहाल इस मामले में विभाग की ओर से कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। वहीं, समाचार लिखे जाने तक संबंधित थाना प्रभारी की ओर से भी आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।