JHARKHAND: देर रात एक्शन मोड में दिखे जमशेदपुर के SSP सोनारी थाना का किया औचक निरीक्षण गश्त और अपराध नियंत्रण के दिए सख्त निर्देश

JAMSHEDPUR: शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) शनिवार देर रात अचानक सोनारी थाना पहुंचे। रात करीब 11 बजे हुए इस औचक निरीक्षण से थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों में हलचल मच गई।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी मधुसूदन डे सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने थाना की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को रात के समय गश्ती व्यवस्था और एंटी क्राइम चेकिंग अभियान को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा शहर में अड्डेबाजी अवैध आग्नेयास्त्र अवैध चाकू तथा अन्य प्रतिबंधित हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई तेज करने का निर्देश भी दिया ताकि शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।


