IMG 0993

Koderma News: रेलवे ट्रैक पर रेलवे अधिकारी का शव मिलने से सनसनी, जांच जारी

खबर को शेयर करें
IMG 0993

कोडरमा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर रेलवे के एक अधिकारी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, अधिकारी रविवार देर रात तक ड्यूटी पर थे। सोमवार सुबह संपर्क नहीं होने पर उनकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान पहले उनका पहचान पत्र और कुछ सामान मिला, जिसके बाद थोड़ी दूरी पर उनका शव बरामद हुआ।

प्रारंभिक जांच में मामला ट्रेन की चपेट में आने का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।