कोडरमा न्यूज: नोटबंदी मामले में बैंककर्मी गिरफ्तार, जांच में जुटी बिहार ईओयू

वर्ष 2016 की नोटबंदी के दौरान हुए कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडरमा के एक बैंककर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बैंकिंग नियमों की अनदेखी कर संदिग्ध लेन-देन में शामिल होने का आरोप है।
ईओयू काफी समय से इस मामले की जांच कर रही थी। बैंक खातों, दस्तावेजों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच के दौरान आरोपी की भूमिका सामने आने के बाद टीम कोडरमा पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे और कार्रवाई की जा सकती है। माना जा रहा है कि पूछताछ से नोटबंदी के दौरान हुए कथित वित्तीय लेन-देन से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।

