144113

खरकई नदी का जलस्तर बढ़ा, शास्त्री नगर में राहत कार्य में जुटे जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग

खबर को शेयर करें
144113

जमशेदपुर/कदमा: खरकई नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कदमा के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-1 क्षेत्र में बाढ़ का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थिति का जायजा लेने और प्रभावित लोगों की मदद के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सह रांची ग्रामीण प्रभारी नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर भाजपा पूर्व युवा मोर्चा जिला मंत्री राजू सिंह और भाजपा सक्रिय सदस्य रोहित कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में पहुंचे।

144112

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों और बस्तीवासियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और उनके ठहरने की व्यवस्था में सहयोग किया गया।

144110

राहत कार्य के दौरान नंदजी प्रसाद, राजू सिंह और रोहित कुमार के साथ अनिमेष प्रमाणिक, आशुतोष प्रमाणिक, प्रविण दास, कुणाल सोनकर, अनमोल, सरबजीत, गोविंद समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक क्षेत्र में स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, उनकी टीम प्रभावित लोगों के साथ खड़ी रहेगी और जरूरत के अनुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।