1000594105

कपाली ओपी की बंधुगोड़ा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद…

खबर को शेयर करें
1000594105

जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बंधुगोड़ा स्थित जमाल जनरल स्टोर के समीप एक घर में छापेमारी की। यह कार्रवाई कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में की गई।

1000594090

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान घर से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद अजगर और उसकी पत्नी इस किराए के मकान में रहकर लंबे समय से नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त थे। पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

1000594093

छापेमारी के दौरान घर में कुछ महिलाएं और पुरुष भी मौजूद थे जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कुछ अन्य संदिग्ध गतिविधियों की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार के पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा इसका नेटवर्क कितने बड़े स्तर तक फैला हुआ है।

इस संबंध में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।