IMG 1013

JPSC Backlog PT Result 2025: बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के आवेदन शुरू

खबर को शेयर करें
IMG 1013

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। आयोग ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू कर दी है।

उम्मीदवार अपना रिजल्ट JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने के साथ उनकी हार्ड कॉपी भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करनी होगी।

आयोग ने बताया है कि यदि परिणाम में किसी प्रकार की तकनीकी या टाइपिंग संबंधी गलती मिलती है तो उसमें सुधार करने का अधिकार आयोग के पास रहेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।