WhatsApp Image 2024 11 24 at 1.19.18 PM
|

दिग्गज नेता अर्जुन मुंडा की पत्नी को हराने वाले जेएमएम के पोटका विधायक संजीव सरदार बन सकते है मंत्री

खबर को शेयर करें
WhatsApp Image 2024 11 24 at 1.19.18 PM 1

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा चुनाव में भले ही इंडिया गठबंधन प्रचंड जीत से सरकार बना रही हो लेकिन उनके चार मंत्री को हार का सामना करना पड़ा है ऐसे ही एक मंत्री जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता है जिन्हें सरयू राय ने शिकस्त दे दी अब जमशेदपुर के पोटका सीट से झामुमो के विधायक संजीव सरदार का नाम मंत्री के रेस में आगे है. विधायक संजीव सरदार, जो वर्तमान विधायक हैं, उन्हेंने पिछली बार भाजपा की मेनका सरदार को हराया था। इस बार भाजपा ने अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा. संजीव सरदार की बढ़त और उनके प्रभाव को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि झामुमो उन्हें मंत्री पद दे सकता है। कोल्हान क्षेत्र की यह सीट आदिवासी समुदाय, खासकर भूमिज समूह के लिए महत्वपूर्ण है, जो यहां का प्रभावशाली वोट बैंक है। भाजपा की ओर से मीरा मुंडा की पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद, इस क्षेत्र में झामुमो का प्रभाव कायम रहा और अर्जुन मुंडा जैसे दिग्गज नेता को राजनीतिक पटकनी दे कर संजीव सरदार ने खुद को प्रबल दावेदार स्थापित किया है.

बन्ना गुप्ता की हार के बाद कांग्रेस का प्रभाव कमजोर हुआ है, जिससे झामुमो के संजीव सरदार को मंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है। इस चर्चा ने झामुमो के भीतर राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दिया है, खासकर झारखंड सरकार में उनकी संभावित भूमिका को लेकर माहौल गर्म है.