IMG 1353

झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश और वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

खबर को शेयर करें
IMG 1353

झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 9 से 14 जुलाई के बीच राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज हवा, गरज और वज्रपात की संभावना जताई है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 44.2 मिलीमीटर बारिश गोड्डा में दर्ज की गई। वहीं पथरगामा, मेहरमा और लोहरदगा में भी अच्छी बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य का सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 34.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान लातेहार में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रांची में अगले चार दिनों तक बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़ों, बिजली के खंभों और टावरों से दूर रहें तथा सुरक्षित स्थान पर शरण लें।