JHARKHAND : चाकुलिया सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग भाजपा मंडल ने सौंपा 9 सूत्री ज्ञापन

Chakulia: चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नाम 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।
भाजपा नेताओं ने मांग की कि अस्पताल में सर्जन की नियुक्ति की जाए ताकि ऑपरेशन के लिए मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर न करना पड़े। साथ ही ऑपरेशन थिएटर को पूरी तरह सुसज्जित कर नियमित रूप से संचालित करने की भी मांग की गई।
ज्ञापन में अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा लिखी गई सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू करने तथा मरीजों को दवा देने से पहले प्रत्येक दवा की एक्सपायरी तिथि की अनिवार्य जांच सुनिश्चित करने की बात कही गई है।
इसके अलावा 108 एम्बुलेंस सेवा समय पर उपलब्ध कराने सभी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने समेत अन्य मांगें भी शामिल हैं ताकि मरीजों को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा मिल सके।
इस दौरान प्रभारी काजल महाकुड़ मंडल अध्यक्ष महादेव महतो तपन बेरा चन्द्रमोहन मांडी चन्द्रदेव महतोपरिमल दास अपू दास मुन्ना भारती संदीप चंद बिजय सीट सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

