JHARKHAND : रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा साहिब को मिली नई प्रबंधन कमेटी, 2026-29 कार्यकाल के लिए 15 सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए

रांची: स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में शुक्रवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में वर्ष 2026 से 2029 तक के लिए नई प्रबंधन कमेटी का गठन कर दिया गया। संगत और गुरुद्वारा दुकान समिति के सदस्यों की मौजूदगी में हुई बैठक में सर्वसम्मति से 15 सदस्यीय कमेटी का चयन किया गया। नई कमेटी को गुरुद्वारा साहिब के धार्मिक सामाजिक और प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक की शुरुआत अरदास के साथ हुई जिसके बाद गुरुद्वारा के संचालन धार्मिक आयोजनों सेवा कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब केवल श्रद्धा और आस्था का केंद्र नहीं बल्कि सामाजिक सेवा मानवता और भाईचारे का भी प्रतीक है। ऐसे में संगत के सहयोग से इसकी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता है।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नई कमेटी अगले तीन वर्षों तक गुरुद्वारा साहिब की गतिविधियों का संचालन करेगी। कमेटी धार्मिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन सेवा कार्यों के विस्तार और संगत को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करेगी।

नई कमेटी में सुरेंद्र सिंह (छिंदे) सरबजीत सिंह दुआ (सीतू) इंदरजीत सिंह खुराना (रिम्पी) दर्शन सिंह (एसबीएच) गोबिंद सिंह हरजीत सिंह चावला (शांति) सुखविंदर सिंह (सोनू) राजवीर सलूजा (राजे) गंगनप्रीत सिंह (हैप्पी) परमिंदर सिंह बग्गा (राजा) दलजीत सिंह (हनी) हरविंदर सिंह होरा (रिकी) परमजीत सिंह खनूजा जसबीर सिंह होरा और हरमीत सिंह को सदस्य बनाया गया है।
बैठक में मौजूद संगत ने नई कमेटी पर भरोसा जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि सभी सदस्य पूरी पारदर्शिता और समर्पण के साथ गुरुद्वारा साहिब की सेवा करेंगे। साथ ही धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएंगे। बैठक के अंत में नई कमेटी के सदस्यों को शुभकामनाएं दी गईं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।

