IMG 1050

Jharkhand News: दवा के साइड इफेक्ट की शिकायत अब QR कोड स्कैन कर दर्ज होगी

खबर को शेयर करें
IMG 1050

झारखंड में दवा खाने के बाद होने वाले गंभीर साइड इफेक्ट की शिकायत दर्ज करना अब पहले से आसान हो जाएगा। राज्य फार्मेसी काउंसिल ने अस्पतालों, नर्सिंग होम, मेडिकल स्टोर और फार्मेसी कॉलेजों में QR कोड लगाना अनिवार्य कर दिया है।

मरीज या डॉक्टर QR कोड स्कैन करके दवा का नाम, बैच नंबर, मोबाइल नंबर और हुई परेशानी की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। शिकायत मिलने के बाद संबंधित दवा सुरक्षा केंद्र जरूरत पड़ने पर मरीज से संपर्क करेगा।

सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से दवाओं के दुष्प्रभाव की जानकारी तेजी से मिलेगी और मरीजों की सुरक्षा को और बेहतर बनाया जा सकेगा।