JHARKHAND NEWS : जमशेदपुर कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती; बन्ना गुप्ता समेत कई नेताओं ने जाना हालचाल

JAMSHEDPUR : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी जांच की और दवा के साथ आराम करने की सलाह दी।
परविंदर सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता की लहर दौड़ गई। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे प्रदेश कोऑर्डिनेशन सदस्य बिजय खां पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री रविंद्र कुमार झा वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह मस्तान प्रदेश कोऑर्डिनेशन सदस्य डॉ. परितोष सिंह जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह तथा संजय सिंह आजाद अस्पताल पहुंचे। सभी नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

वहीं कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लेते रहे। इनमें जिला कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह सोहल महामंत्री राकेश साहू कौशल प्रधान युवा जिला उपाध्यक्ष सन्नी सिंह, प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर सचिव सुल्तान अहमद शिवनंदन सिंह और रंजीत सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि चिकित्सकों की निगरानी में परविंदर सिंह का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति में सुधार है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होकर सक्रिय राजनीति में लौटने की कामना की है।


