झारखंड न्यूज़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया, खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं पर दिया जोर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और आधारभूत ढांचे का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से शूटिंग रेंज के संचालन, रखरखाव और संसाधनों की विस्तृत जानकारी भी ली।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर माहौल देने के लिए लगातार खेल अधोसंरचना को मजबूत कर रही है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।

