1000627097

Jharkhand:- रांची में आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी की संयुक्त बैठक, पंचायत चुनाव की तैयारियों पर जोर…

खबर को शेयर करें
1000627097
Oplus_131072

रांची के प्रेस क्लब में मंगलवार को आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, पंचायत और प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

1000627096
Oplus_131072

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए हर पंचायत और प्रखंड में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने आसपास के कम से कम 10 घरों तक संगठन की बात पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने संगठनात्मक मजबूती बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विशेष बल दिया गया।

1000627098
Oplus_131072

इस मौके पर आज़ाद समाज पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा सिद्दीकी और भीम आर्मी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज समेत राज्य के विभिन्न जिलों से आए कई जिला अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर पंचायत चुनाव में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना और आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देना बताया गया।