1000273416

JHARKHAND: Jamshedpur Rural Police Action – मुसाबनी में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ दो गिरफ्तार भारी मात्रा में शराब जब्त

खबर को शेयर करें
1000273416

JAMSHEDPUR : पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने एक टाटा मैजिक वाहन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि वाहन मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार 8 जुलाई की मध्यरात्रि गुप्त सूचना मिली थी कि लाल रंग की टाटा मैजिक से अवैध शराब की बड़ी खेप मुसाबनी क्षेत्र में लाई जा रही है। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मुसाबनी-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग स्थित एचसीएल कंपनी के प्रशिक्षण भवन के सामने वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध Tata magic (JH-05BN-2155) को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन से 25 कार्टन में 300 बोतल किंगफिशर बीयर तथा एक कार्टन में 12 बोतल 8 पीएम प्रीमियम ब्लैक एलाइट व्हिस्की बरामद की गई।

1000273417

पूछताछ में चालक जानूम सिंह सुंडी और खलासी सोमा पूर्ति ने बताया कि शराब की खेप जादूगोड़ा के माटीगोड़ा स्थित शराब दुकान से लेकर पुरुलिया में बुधराम बेसरा के घर बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार जब्त टाटा मैजिक भी बुधराम बेसरा का ही है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन और शराब की खेप जब्त कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।