1000274358

JHARKHAND : जमशेदपुर के उपायुक्त ने वीबीजी ग्राम पीएम आवास और अबुआ आवास योजनाओं की समीक्षा की पंचायतों में योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

खबर को शेयर करें
1000274358


JAMSHEDPUR : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में वीबीजी ग्राम (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण) अबुआ आवास योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और पीएम जनमन आवास योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में जानकारी दी गई कि 1 जुलाई से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का संचालन वीबीजी ग्राम के नाम से किया जा रहा है। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पंचायत में कम से कम 15 से 20 योजनाएं तथा प्रत्येक गांव में कम से कम पांच योजनाएं संचालित की जाएं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और विकास कार्यों को गति मिल सके।

उपायुक्त ने वीबीजी ग्राम के तहत पूर्ण हो चुकी परिसंपत्तियों की जियो टैगिंग अभियान को युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जियो मनरेगा पोर्टल पर सभी पूर्ण परिसंपत्तियों की जियो टैगिंग सुनिश्चित की जाए। इसके लिए रोजगार सेवकों का साप्ताहिक रोस्टर तैयार कर अधिक योजनाओं वाले पंचायतों और गांवों को प्राथमिकता देने को कहा गया।

बैठक में एनएमएमएस एप के माध्यम से मजदूरों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने जॉब कार्डधारियों का 95 प्रतिशत ई-केवाईसी एक सप्ताह के भीतर पूरा करने तथा स्थायी रूप से पलायन कर चुके अपात्र जॉब कार्डधारियों का नाम ग्रामसभा की अनुशंसा के आधार पर नियमानुसार हटाने के निर्देश भी दिए गए।

अबुआ आवास योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और पीएम जनमन आवास योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन लाभुकों ने राशि प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण पूरा नहीं किया है उनसे जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही तृतीय किस्त प्राप्त लाभुकों के आवासों की छत ढलाई और प्रथम किस्त प्राप्त लाभुकों के निर्धारित निर्माण कार्य इसी माह पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान निदेशक एनईपी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी बीपीओ एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।