IMG 0928

झारखंड निवेश नीति 2026: नई औद्योगिक नीतियों का ड्राफ्ट जारी, सुझाव लेने के बाद होगा अंतिम फैसला

खबर को शेयर करें
IMG 0928

झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से दो नई औद्योगिक नीतियों का मसौदा जारी किया है। इनमें टेक्सटाइल, परिधान एवं फुटवियर नीति-2026 और झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति (JIIPP-2026) शामिल हैं। दोनों ड्राफ्ट को सिंगल विंडो पोर्टल पर अपलोड किया गया है, ताकि उद्योग जगत, विशेषज्ञ और आम लोग अपने सुझाव दे सकें।

सरकार का कहना है कि सभी सुझावों और आपत्तियों पर विचार करने के बाद अंतिम नीति तैयार की जाएगी। नई नीति में उद्योग लगाने की प्रक्रिया को आसान बनाने, निवेशकों को प्रोत्साहन देने और रोजगार बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इसी सिलसिले में 8 और 9 जुलाई को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर का हितधारक परामर्श कार्यक्रम आयोजित होगा। दूसरे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उद्योग जगत से मिलने वाले सुझावों पर चर्चा करेंगे। सरकार को उम्मीद है कि इस दौरान कई निवेश समझौते (एमओयू) भी हो सकते हैं, जिससे राज्य में नए उद्योग स्थापित होने का रास्ता खुलेगा।