IMG 2091

झारखंड हॉकी: महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, सलिमा टेटे को मिली कप्तानी

खबर को शेयर करें
IMG 2091

महिला एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस बार झारखंड के लिए गर्व की बात यह है कि राज्य की चार खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है, जबकि सिमडेगा की स्टार खिलाड़ी सलिमा टेटे को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

भारतीय टीम में सलिमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेन्ग शामिल हैं। इनमें से तीन खिलाड़ी सिमडेगा की हैं। हाल ही में भारतीय टीम ने एफआईएच नेशंस कप जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था और अब उसी लय को विश्व कप में भी बरकरार रखने की कोशिश करेगी। भारत को पूल-डी में चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है। टीम अपना पहला मुकाबला 16 अगस्त को चीन के खिलाफ खेलेगी।