IMG 1154

Jharkhand High Court: चतरा नक्सली हमले के आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत

खबर को शेयर करें
IMG 1154

झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 2002 के चर्चित चतरा नक्सली हमले से जुड़े एक आरोपी लक्ष्मण गंझू को जमानत दे दी है। अदालत ने निचली अदालत के पहले दिए गए आदेश को रद्द करते हुए राहत प्रदान की।

कोर्ट ने आरोपी को 10 हजार रुपये के निजी मुचलके और दो जमानतदारों के आधार पर रिहा करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा कि आरोपी को हर सुनवाई में अदालत में उपस्थित होना होगा।

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपी लंबे समय से जेल में है और इसी मामले के अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। वहीं सरकार ने आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामलों का हवाला देकर जमानत का विरोध किया, लेकिन अदालत ने सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद राहत देने का फैसला सुनाया।