झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे जमशेदपुर, टाटानगर स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत…

Jharkhand: झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार बुधवार को रेल मार्ग से जमशेदपुर पहुंचे। वे पटना से साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आए। स्टेशन पर जिले के उपायुक्त, एसएसपी और बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
टाटानगर स्टेशन से राज्यपाल सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। वहां से वे सुबह 11 बजे बहरागोड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इसके बाद दोपहर 1 बजे वे सरायकेला जिले स्थित अर्का जैन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। दिन भर के कार्यक्रमों के उपरांत राज्यपाल शाम को सड़क मार्ग से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।