Jharkhand Fisheries Scheme: झारखंड में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए 37.50 करोड़ रुपये की योजना मंजूर

झारखंड सरकार ने राज्य में मछली पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की आय बढ़ाने के लिए नई पहल की है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 37.50 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इस राशि का उपयोग मत्स्य उत्पादन बढ़ाने, रोजगार के नए अवसर तैयार करने और मत्स्य पालकों को आर्थिक सहायता देने में किया जाएगा।
इसके अलावा आदिवासी क्षेत्रों में मछली पालन को प्रोत्साहित करने के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 6.92 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को भी स्वीकृति मिली है। इससे अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों को विशेष फायदा मिलने की उम्मीद है।
सरकार ने अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर सभी योजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत मिलने वाली अनुदान राशि चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी और कार्यों की नियमित निगरानी भी की जाएगी।

