IMG 0514

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने लौटाए सुरक्षा गार्ड और सरकारी वाहन

खबर को शेयर करें
IMG 0514

झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर इन दिनों अपने एक फैसले को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा में तैनात 16 सुरक्षाकर्मियों और उनके लिए दिए गए तीन सरकारी वाहन वापस कर दिए हैं। उनका कहना है कि इतने बड़े काफिले की जरूरत नहीं है और सरकारी संसाधनों का सीमित उपयोग होना चाहिए।

हाल ही में वह रांची के खेलगांव में आयोजित एक कार्यक्रम में बिना सुरक्षा काफिले के पहुंचे। उन्हें इस तरह देखकर कई लोग हैरान रह गए। हालांकि सुरक्षा कर्मी उनके आवास पर आते हैं, लेकिन मंत्री बाहर के कार्यक्रमों में उन्हें अपने साथ नहीं ले जा रहे हैं। उनके इस फैसले पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है।