Jharkhand Excise Constable Paper Leak: तीन आरोपियों की अग्रिम जमानत पर 9 और 10 जुलाई को होगी सुनवाई

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले के तीन आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर अब 9 और 10 जुलाई को सुनवाई होगी।
अदालत में एक मामले में अभियोजन पक्ष ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा, जबकि दो मामलों में जरूरी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने के कारण सुनवाई टाल दी गई।
मामले में कई आरोपी अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं। जांच एजेंसियों का दावा है कि परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को संभावित सवालों के जवाब याद कराए जा रहे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

