1000270275

JHARKHAND : डीडी बार हत्याकांड: दो दिन बाद निकली हिमांशु सिंह की अंतिम यात्रा, गम और आक्रोश के बीच हुआ अंतिम संस्कार

खबर को शेयर करें
1000270275


JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर स्थित डीडी बार हत्याकांड में जान गंवाने वाले हिमांशु सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार देर शाम गम और आक्रोश के माहौल में किया गया। सरकार की ओर से मृतक की पत्नी को संविदा पर नियुक्ति पत्र देने भविष्य में स्थायी नौकरी का आश्वासन तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का लिखित भरोसा मिलने के बाद परिजन दो दिनों से रखे शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए।

टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) से हिमांशु सिंह का पार्थिव शरीर सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित शांतिनगर आवास लाया गया। जैसे ही शव घर पहुंचा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता पत्नी और अन्य परिजनों की चीख-पुकार से माहौल बेहद भावुक हो गया और वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

इसके बाद भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी में हिमांशु सिंह की अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा के दौरान लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला। कई स्थानों पर लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

1000270274

हिमांशु सिंह का अंतिम संस्कार बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर किया गया। अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शुभचिंतक और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। घटना को लेकर लोगों में अब भी नाराजगी बनी हुई है और वे दोषियों की जल्द गिरफ्तारी तथा न्याय की मांग कर रहे हैं।